पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुशासन की सरकार सुशासन की सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। दूसरी ओर किशोर कुणाल ने भी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
सरकार से किशोर कुणाल ने किया पदमुक्त करने का आग्रह
सूत्रों का कहना है कि चर्चित आईपीएस अधिकारी सह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने अपने पद से मुक्त करने का आग्रह प्रदेश के मुख्य सचिव से किया है। कुणाल ने अपने पत्र में लिखा है कि धार्मिक न्यास बोर्ड में प्रशासक और अध्यक्ष मिलाकर दो टर्म पूरा कर लिया है। अतः मुझे अब इस पद से मुक्त कर दिया जाए। सरकार चाहे तो मेरी जगह हाईकोर्ट के किसी रिटायर जज को धार्मिक न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाना चाहिए।
किशोर कुणाल ने अपने कार्यकाल में 28ए कानून पास करवाया था। लेकिन सरकार की गलत नीति के कारण धार्मिक न्यास बोर्ड को कई मुसीबतों और मुकदमों को झेलना पड़ा था। किशोर कुणाल ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
खबरें और भी हैं...