पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सार्वजनिक भाषणों में अपना पसंदीदा जुमला दुहराने से बचते हैं कि ''राज्य में अमन-चैन और क़ानून का राज क़ायम है"। ऐसा इसलिए की राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनायें बढ़ गई है। वहीं अपराध पर नियंत्रण के लिए तैनात पुलिसकर्मी शराब के नशे में चौक चौराहों पर ठुमके लगते नजर आ रहे हैं।
सत्ताधारी दल के विधायक पर लग रहे हैं हत्या, अपहरण और रेप के आरोप
- हत्या, अपहरण, रंगदारी और रेप की घटनाओं में सरकार के विधायकों पर आरोप लग रहे हैं ।
- 08 फरवरी को राजद विधायक राज बल्लभ प्रसाद पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा।
- राजद विधायक राज बल्लभ प्रसाद पर इससे पहले भी हत्या, अपहरण और रेप के आरोप लगे हैं।
- 28 जनवरी को कांग्रेस एमएलए सिद्धार्थ कुमार सिंह पर लड़की के अपहरण का लगा आरोप।
- कांग्रेस एमएलए सिद्धार्थ कुमार सिंह ने 15 साल की उम्र में ही अपने दोस्त का मर्डर कर दिया था।
- एमएलए ने गर्लफ्रेंड के लिए अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- 27 जनवरी को आरजेडी एमएलए कुंती देवी के बेटे रंजीत यादव पर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप लगा।
- रंजीत पर जेडीयू नेता की हत्या का भी आरोप है।
- 17 जनवरी को जदयू एमएलए सरफराज आलम पर ट्रेन में महिला यात्री के साथ छेड़खानी के आरोप लगे थे।
- एमएलए सरफराज आलम पर नशे में धुत्त होकर महिला यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था।
- पूर्व मंत्री और रुपौली से एमएलए बीमा भारती के पति को जेडीयू समर्थक जेल से छुड़ाकर फरार हो गए।
- विधायक के पति अवधेश मंडल को हत्या के मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिसकर्मी लगा रहे हैं ठुमके
- सरस्वती पूजा के विसर्जन में सुरक्षा के लिए तैनात नालंदा पुलिस का एक जवान वर्दी में ठुमके लगाने लगा।
- पुलिसकर्मी नशे में था।
- ये घटना जिले के लहेरी थाना इलाके के शिवपुरी की है।
- विसर्जन के दौरान जो भी लोग शामिल थे, उनमें अधिकांश लोग नशे में थे।
- अश्लील भोजपुरी गीतों पर पुलिसकर्मी ने ठुमके लगाये।
- इस दौरान जमकर भोजपुरी गाना भी बजाय गये।
- ऑन ड्यूटी है ठुमके लगाने वाले जवान का नाम विजय कुमार प्रजापति है।
- ये स्थानीय थाने में पैंथर मोबाइल के पद पर है।
एक सप्ताह में तीन राजनीतिक हत्या
-बिहार में एक हफ्ते के अंदर दो विपक्षी पार्टियों के तीन बड़े नेताओं की हत्या कर दी गई।
-अपराधियों ने हत्या में एके-47 और कारबाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
-12 फरवरी को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा को भोजपुर के सोनवर्षा बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 12 फरवरी को ही छपरा में भाजपा नेता केदार सिंह की गोलीमारकर हत्या कर दी गई।
- राघोपुर के दियारा में 05 फरवरी 2016 को लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) नेता बृजनाथ सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
आगे की स्लाइड्स में देखिए आरोपी MLA के Photos.....