पटना. एमएलएराजबल्लभ प्रसाद यादव को आरजेडी ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। राजबल्लभ पर बिहारशरीफ में नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है। वे फरार हैं। पुलिस राजबल्लभ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजबल्लभ तक नाबालिग लड़की को पहुंचाने वाली महिला सुलेखा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कौन है सुलेखा...
- सुलेखा अपनी मां और बेटी के साथ पीड़ित लड़की को लेने उसके घर गई थी।
- इसके बाद तीनों पीड़ित को लेकर एमएलए के घर के लिए निकली।
- सुलेखा और उसकी मां पीड़िता को लेकर एमएलए के पास गई, जबकि उसकी बेटी बाहर रुक गई।
सेक्स रैकेट से पुराना रिश्ता रहा है सुलेखा का
- सुलेखा अपनी मां और बेटी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाया करती है।
- सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सुलेखा पहले भी जेल जा चुकी है।
- मां और बेटी लड़की फंसाती हैं, सुलेखा लड़की सप्लाई करती है।
- सुलेखा के प्रदेश और केंद्र के कई सीनियर नेताओं की करीबी है।
पुलिस ने क्या कहा?
- बिहारशरीफ के एसपी विवेकानंद ने बताया, 'सुलेखा के सेक्स रैकेट और उससे हुई कमाई के बारे में पता चला है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।'
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पोर्न वीडियो दिखाकर रेप करने का आरोपी, RJD MLA फरार: