पटना. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में शाहाबंद बंद को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला। बंद को लेकर भाजपा नेताओं के साथ साथ स्थानीय लोग भी रविवार की सुबह से ही सड़को पर उतर गए थे।
बंद को लेकर सड़को पर पसरा सन्नाटा
- बंद को लेकर रेल और सड़क पर परिचालन प्रभावित हुआ।
- बक्सर में भाजपा नेताओं ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोक दिया।
- हत्या के विरोध में बंद करा रहे लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
- रेल और सड़क पर परिचालन प्रभावित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
- हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे पर धरना भी दिया।
- बक्सर और आरा के कई इलाकों में स्टेट हाइवे को लोगों ने जाम कर दिया था।
- इस कारण सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई थी।
- बक्सर बिक्रमगंज के कोरान सराय चौक पर बीजेपी नेता सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किए।
- चौंगाई और बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड में भी हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए।
- विशेश्वर ओझा की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश था, वे हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
- आरा से खबर है कि पूर्व विधायक सुनील पांडेय और बीजेपी के प्रवक्ता और विधायक संजय टाइगर ने भी विरोध प्रर्दशन में हिस्सा लिया.
अनशन पर बैठेंगे सांसद
- भाजपा सांसद अश्विनी चौबे हत्या के विरोध में सोमवार को अनशन पर बैठ गए।
- बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह चुस्त रही।
- आरा शहर को पुलिस फोर्स से पाट दिया गया था।
- विशेश्वर ओझा अमर रहे के नारा लगाते हुए जगह-जगह गाड़ियों के रोकने का सिलसिला जारी है।
- रोहतास जिले के सासाराम इलाके में भी रेल और सड़क यातायात को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाधित किया।
- एक पल तो ऐसा लग रहा था कि जिला पूरी तरह से जल उठेगा.लेकिन, भारी संख्या में पुलिस की तैनाती से मामला शांत हुआ।
राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
- पटना में एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। - बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की।