नई दिल्ली। सियाचिन में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को आज दिल्ली लाया गया है। खराब मौसम होने की वजह से इन शवों को पहले नहीं लाया जा सका। अब इन शहीदों के शवों को उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
क्या हुआ था सियाचिन में?
-बता दें कि 3 फरवरी को एवलांच की वजह से मद्रास रेजिमेंट के 10 सैनिक बर्फ के नीचे दब गए थे।
-जिन्हें खोजने के लिए आर्मी ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
-6 दिन बाद हनुमनथप्पा 25 फीट बर्फ के नीचे जिंदा मिले।
-बाकी 9 शहीद जवानों के शव मिले थे इनमें तमिलनाडु के चार, कर्नाटक के दो, आंध्र प्रदेश-केरल और महाराष्ट्र का एक-एक जवान शामिल है।
-लांस नायक हनुमनथप्पा ने दिल्ली के आर्मी रेफरल हॉस्पिटल में गुरुवार(11 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली।
आगे की स्लाइड्स में जानिए सियाचिन में शहीद हुए 9 जवानों के बारे में।