नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में कल रात एक लड़की और लड़के ने जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है कि दोनों ही नशे में धुत थे और दोनों तीन घंटे तक हंगामा करते रहे।
क्या है पूरा मामला?
-सारा विवाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नं. 6 के बाहर से शुरू हुआ।
-आरोप है कि तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और इसके बाद कार सवार युवक और युवती ने बाइक सवारों से बदसलूकी की।
- बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले सड़क में फिर पुलिस स्टेशन में और फिर हॉस्पिटल में हंगामा किया।
- आरोप है कि दोनों ने पुलिस और डॉक्टरों के साथ गाली-गलौच भी की।
क्या कहना है बाइक सवारों का?
-जिन बाइक सवारों के साथ इन दोनों ने मारपीट की उनका आरोप है कि ये कार को तेज स्पीड में चला रहे थे जिसकी वजह से हमारी बाइक में इन्होंने टक्कर मारी, दोनों ने हमारे साथ हथापाई भी की।
-बाइक सवारों का कहना है कि उनके एक साथी को चोटें भी आई हैं।
-पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहना है पुलिस का?
- जतिन नरवाल डीसीपी(नई दिल्ली), का कहना है कि लड़की और उसका दोस्त नशे में थे और दोनों ने एक बार में बैठकर जमकर शराब पी थी।
-शराब पीने के बाद इन्होंने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में आकर एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दोनों ने बाइक सवार लोगों के साथ गाली-गलोच की।
-इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिक के साथ ही गाली-गलोच करके धौंस जमाने की कोशिश की। पुसिस के कागज भी फाड़ दिए ।
-आरोपी लड़की की उम्र 26 साल है और वो MBA कर चुकी है वहीं आरोपी व्यक्ति 45 साल का है और पेशे से डॉक्टर है जिसका नोएड़ा में अस्पताल है।
-पुलिस का कहना है कि यह लड़की पिछले कुछ महीनों पहले तक इस डॉक्टर के यहां नोकरी करती थी। कुछ दिन पहले ही इसने वहां से जॉब छोड़ी थी।
-आरोपी लड़की यूपी की रहने वाली है और इसके पिता के पास पैट्रोल पम्प है।