नई दिल्ली. जेएनयू में पुलिस के एक्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के ट्वीट्स ने एक बार फिर विश्वास के ‘आप’ से दूर होने की चर्चाओं को हवा दे दी है। दिल्ली के सीएम मोदी और पुलिस पर निशाना साध रहे हैं। जबकि कुमार विश्वास ने साफ कहा है कि देशद्रोहियों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए। केजरीवाल बोले, बेगुनाह छात्रों को निशाना बनाना भारी पड़ेगा....
- केजरीवाल ने जेएनयू में पुलिस कार्रवाई को लेकर दो ट्वीट्स किए। दोनों में ही वो पुलिस और मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
- पहले ट्वीट में सीएम ने कहा, ‘एंटी नेशनल ताकतों को कोई सपोर्ट नहीं करता। पर इस बहाने बेगुनाह स्टूडेंट्स को निशाना बनाना भारी पड़ेगा।
- दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक न्यूज चैनल की बेक्रिंग को री-ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि वामपंथी नेता डी-राजा की बेटी का नाम भी आरोपियों की लिस्ट में। इसके साथ सीएम ने लिखा, मोदी पुलिस के जरिए हर किसी को डराना चाहते हैं।
लेकिन कुमार विश्वास ने कहा, देशद्रोही नारे लगाने वालों को जेल भेजें
-जेएनयू मसले पर विश्वास ने 11 फरवरी को एक फेसबुक पोस्ट किया।
-विश्वास ने लिखा, “ज्ञान का पीठ कहे जाने वाले विश्वविद्यालय में कुछ लोग खुलेआम राष्ट्र-विरोधी नारे लगा दें, या हमारे देश में आतंक फैलाने वाले पडोसी देश के समर्थन में नारे लगाएं, और भारत की न्यायिक व्यवस्था, प्रशासन व्यवस्था और बुद्धिजीवी वर्ग शांत रह जाए, ये दुःख और आश्चर्य की बात है।”
-उन्होंने लिखा, 'दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि इस मामले में भी कानून-सम्मत निश्चित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करें और ऐसे हर तथाकथित विद्यार्थी को उठा कर सलाखों के पीछे डालें।
-विश्वास ने लिखा की, इस मौके पर एक उदाहरण पेश करना जरूरी है ताकि भविष्य में यह दुहराया न जाए।
-हालांकि शुक्रवार को विश्वास ने अपने एक ट्वीट में कहा, कोई एंटी नेशनल बचने ना पाए, कोई निर्दोष परेशान न हो, पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करे लेकिन कैंपस को पुलिस कैपिटल न बनाए।
क्यों विश्वास की बीजेपी में जाने की चर्चा है
-दरअसल विश्वास ने दिल्ली में अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी।
-उन्होंने बुधवार को अपना 46वां बर्थडे बीजेपी नेताओं की मौजूदगी के बीच मनाया।
-खास बात यह है कि इस मौके पर उनकी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद नहीं थे।
-दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुई पार्टी में बीजेपी के ओम माथुर, विजय गोयल और पंकज सिंह जैसे नेता उपस्थित थे। पंकज, केंद्रीय मंत्री राजनाथ के बेटे हैं।
-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भी पार्टी में हिस्सा लिया।
-हालांकि कुमार विश्वास ने ट्विटर के जरिए बताया कि सभी पार्टियों के नेता बर्थ-डे पार्टी में मौजूद थे और सभी से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह किसी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए विश्वास की फेसबुक पोस्ट की फोटो...