पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में ऑल इंडिया प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस को एड्रेस किया। यह प्रोग्राम विद्या भारती ऑल इंडिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने ऑर्गनाइज किया है। कॉन्फ्रेंस में देशभर में फैले विद्या भारती के एजुकेशन इंस्टीट्यूट के करीब 1300 प्रिंसिपल शामिल हुए हैं। पीएम से पहले महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मंदिर में इंस्टीट्यूट में एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने भी एक कार्यक्रम को एड्रेस किया। कॉन्फ्रेंस 11 से 14 फरवरी तक चलेगी।
मोदी ने दिया टेक्नॉलाजी के इस्तेमाल पर जोर
- प्रोग्राम को एड्रेस करते हुए मोदी ने प्रिंसिपल को एनर्जी कंजरवेशन को बढ़ावा देने, क्लीननेस को आदत बना लेने और एजुकेशन के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाम पर जोर दिया।
- पीएम ने कहा हर किसी का सपना अपने बच्चों का फ्यूचर बनते हुए देखना होता है। इसके लिए हम सभी का यह विश्वास है कि कि ज्ञान में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए, इसे चारों तरफ से आने देना चाहिए।
- हमें हमेशा अपना दिमाग खुला रखना चाहिए ताकि दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है हम उससे कुछ न कुछ सीख सकें।
- उन्होंने कहा आप किसी से मिलें और उससे पूछें कि आपका सपना क्या है तो वह यही कहेगा वह अपने बच्चों को पढ़ाना- लिखाना चाहता है।
आपसे जुड़ा है विद्या भारती के 32 लाख स्डूटेंट्स का फ्यूचर
- पीएम ने प्रोग्राम में मौजूद प्रिंसिपल से कहा कि हम कुछ ऐसा करें जिससे 2020 तक, विद्या भारती के स्कूलों के स्टूडेंट्स ओलंपिक में जाएं।
- उन्होंने कहा कि विद्या भारती से जुड़े 32 लाख स्टूडेंट्स का फ्यूचर आप से जुड़ा है।
आगे की स्लाइड में : क्या है और किससे है विद्या भारती ऑल इंडिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का संबंध।
खबरें और भी हैं...