पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। जेएनयू में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में मंगलवार को हुए प्रोग्राम पर आज होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई भी एंटी-इंडिया नारे लगता है और देश की एकता व अखंडता पर सवाल खड़े करता है तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
होम मिनिस्टर ने कहा, 'मैंने जेएनयू मे जो कुछ भी हुआ उस पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जरूरी हिदायत दे दी है। जिन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए उन्हें खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।' इस बीच प्रेस कल्ब में हुए एक प्रोग्राम को लेकर भी दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि यह प्रोग्राम भी अफजल के सपोर्ट में आयोजित किया गया था।
कल हुआ था देशद्रोह का मामला दर्ज
-गुरूवार को बीजेपी सांसद महेश गिरि और स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन एबीवीपी की शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में देशद्रोह का एक केस दर्ज किया।
- दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि आईपीसी की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत वसंत कुंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की और आगे की कार्रवाई के लिए प्रोग्राम के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।
JNU भी करवा रहा है जांच
-जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन पहले ही डिसप्लनेरी (Disciplinary) जांच शुरू कर चुका है कि परमिशन वापस लिए जाने के बावजूद किस तरह प्रोग्राम हुआ और
-जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि वह आगे कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करेगा।
-गिरि ने जेएनयू के वाइस चांसलर के साथ ही एचआरडी मिनिस्ट्री को लेटर लिखकर मंगलवार के ऑर्गेनाइजर्स और भागीदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रेस क्लब में भी अफजल के समर्थन में हुआ प्रोग्राम
-दिल्ली प्रेस कल्ब में अफजल के सर्मथन में हुए कार्यक्रम के खिलाफ भी दिल्ली पुलिस ने प्रोफेसर एसएआर गिलानी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
-पुलिस का कहना है कि मुख्य आयोजक पर केस दर्ज कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
-पीटीआई के मुताबिक पुलिस का दावा है कि उसने गिलानी और अन्य के खिलाफ वीडियो फुटेज के आधार पर खुद ही केस दर्ज किया।
-पीटीआई के मुताबिक जतिन नरवाल डीसीपी (नई दिल्ली) ने कहा, 'केस दर्ज करते समय हमें किसी भी पार्टी की तरफ से कोई कंपलेंट नहीं मिली थी।'
-बताया जा रहा है कि बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कथित तौर पर अफजल के सर्मथन में नारेबाजी की गई थी।
-न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की तरफ से भी इस बारे में प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर के खिलाफ एक कंपलेंट पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दर्ज कराई है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, किस प्रोग्राम पर हुआ विवाद, मंगलवार को क्या हुआ था जेएनयू में?
खबरें और भी हैं...