पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो-अपने सरकारी बंगले में किसान नेताओं के साथ मीटिंग करते अजित सिंह)
नई दि‍ल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगले में अंधेरा छा गया है। अब वहां उजाला तब तक नहीं होगा, जब तक अजित सिंह बंगले को खाली नहीं कर देते। दरअसल, एनडीएमसी ने कार्रवाई के तहत बंगले का बिजली कनेक्शन काट दिया है। केवल बिजली ही नहीं, घर का पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया, क्‍योंकि चुनाव हारने के बावजूद अजित सिंह 12, तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली नहीं कर रहे हैं। इस बाबत उन्‍हें एनडीएमसी की तरफ से कई बार नोटिस भी भेजे गए थे।
इसी मंगलवार को बंगला खाली करने की डेडलाइन समाप्त हुई थी। इसके बाद सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिस बल के साथ बंगले को खाली कराने पहुंचे थे। हालांकि बंगले पर बड़ौत, बागपत, मेरठ, मथुरा और अन्य जिलों से अजित सिंह के समर्थक पहुंचे हुए थे और उन्‍होंने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया था। इसके बाद टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
अजित सिंह के समर्थकों का कहना है कि 12 तुगलक रोड से पार्टी का भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है। चौधरी चरण सिंह 1978 में इस कोठी में आए थे, प्रधानमंत्री बने तो भी यहीं रहे।