पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- डॉ. हर्षवर्धन)
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आज जम्मू कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित राज्य में चिकित्सा राहत अभियान का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आज जम्मू पहुंचकर वहां राहत स्थल पर अभियान का जायजा लेंगे। वह कल श्रीनगर पहुंचेंगे और वह राहत कार्यो की समीक्षा करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित जम्मू-कश्मीर में 100 टन से अधिक दवाएं और अन्य चीजें भेजी। इसके अलावा डाक्टरों और विशेषज्ञों की टीम भी भेजी गई। श्रीनगर में फिजिशियनों, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं प्रजनन स्वास्थ्य विशेषज्ञों समेत 20 सदस्यीय चिकित्सा दल को तैनात किया गया है।
मंत्रालय ने यहां एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि राज्य में 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा सके।