पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित)
नई दिल्ली. पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत के साथ संबंध सुधारने के प्रति कटिबद्ध होने का दावा करते हुए आज कहा कि दोनों देश राजनीतिक इच्छा शिक्त से सभी बाधाओं को पार कर बेहतर संबंध बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए वार्ता जारी रखने की जरूरत है।
बासित ने यहां उद्योग संगठन एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध नघ् न सिर्फ दोनों देशों के बल्कि इस पूरे क्षेत्र के हित में है। भारत पाक के बीच वार्ता शुरू होनी और इस वार्ता के बाद ही दोनों देशों के वाणिज्य सचिवों के बीच भी वार्ता होगी और व्यापार बढ़ाने पर चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत आए थे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी थी। दोनों देशों के बीच पिछले महीने इस्लामाबाद में विदेश सचिव स्तरीय बैठक होनी थी] लेकिन बासित के इस बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से मिलने के कारण यह वार्ता रद्द कर दी गई थी।