पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सैन फ़्रांसिस्को में सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस - गूगल i/o कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन की फोटो)
नई दिल्ली। इस साल जून में हुई गूगल i/o डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में सुंदर पिचाई (गूगल एंड्रॉइड डिवीजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एंड्रॉइड, क्रोम एंड ऐप्स) ने कहा था कि विकासशील देशों में अब भी लाखों लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है। इसीलिए गूगल की तरफ से सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। नेक्सस सीरीज की तरह एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन सीरीज को भी गूगल की तरफ से अपडेट्स मिलेंगी। नई दिल्ली में होने जा रहे एक इवेंट में सुंदर पिचाई गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज पर से पर्दा उठाएंगे।
जून में इस फोन सीरीज की घोषणा के बाद भारत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हो चुका है। लावा, कार्बन, XOLO लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर्स ने अपने सस्ते एंड्रॉइड किटकैट डिवाइस भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इसके अलावा, Xiaomi ने भी अपने सस्ते स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में पेश कर दिए हैं। ऐसे में गूगल की एंड्रॉइड वन सीरीज के लिए दिक्कत आ सकती है।

इतनी कड़ी टक्कर के बाद क्या गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज भारतीय मार्केट में सफल हो पाएगी? Dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है उन 5 कारणों के बारे में जिनकी वजह से गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज भारतीय मार्केट में सफल हो सकती है।
एंड्रॉइड एक्सपीरियंस -
गूगल एंड्रॉइड वन में एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम आएगा। ज्यादातर स्मार्टफोन्स जो भारतीय मार्केट में किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं वो 4.4.2 वर्जन के साथ आते हैं। (अगर मोटो G और X सेकंड जनरेशन वर्जन को छोड़ दिया जाए तो) इसके अलावा, ये सस्ते स्मार्टफोन्स माइक्रोमैक्स, स्पाइस, इंटेक्स की तरफ से कस्टमाइज ऐप्स भी लेकर आएंगे। इसके अलावा, गूगल की तरफ से जो भी सॉफ्टवेयर अपडेट्स होंगी वो सबसे पहले एंड्रॉइड वन सीरीज के लिए आएंगी। ये एंड्रॉइड वन की सफलता का बहुत बड़ा कारण बन सकता है।
स्टाइलिश बॉडी और डुअल सिम सपोर्ट-

गूगल के ये हैंडसेट्स अच्छी डिजाइन के साथ आएंगे। इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान होगा। इसी के साथ, एंड्रॉइड वन डुअल सिम हैंडसेट होगा। भारतीय मार्केट में लो बजट डुअल सिम हैंडसेट काफी प्रचलित हैं।

सुंदर पिचाई ने इस बारे में भी कहा था कि गूगल भारतीय टेलीकॉम कंपनियों से बात कर रही है। इसके चलते एंड्रॉइड वन के साथ और सस्ते टैरिफ डाटा पैक्स मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो गूगल एंड्रॉइड वन भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक होगा।
ब्रांड नेम-

गूगल के नाम के साथ इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि इस बार भारतीय मार्केट में बेहतर फोन आएगा। गूगल ब्रांड के साथ आए पहले हैंडसेट्स (मोटोरोला मोटो G, X, E, LG नेक्सस सीरीज) भारतीय बाजार में पहले से ही लोकप्रिय हो चुके हैं। ऐसे में गूगल एंड्रॉइड वन से लोग उम्मीद लगा सकते हैं कि ये फोन सीरीज लोगों को पसंद आ सकती है।
HD रिकॉर्डिंग सपोर्ट-

कम रेंज वाले कम स्मार्टफोन्स में HD वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरा फीचर्स अच्छे होने के कारण भारतीय यूजर्स को ये फोन सीरीज पसंद आ सकती है
क्वाड-कोर प्रोसेसर-

भारतीय मार्केट में मौजूद कई हैंडसेट्स की तरह एंड्रॉइड वन सीरीज के स्मार्टफोन्स में भी क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 1GB रैम के साथ एंड्रॉइड वन किफायती बजट स्मार्टफोन है। इसी जगह नोकिया का एंड्रॉइड X फोन 6200 रु. की कीमत में डुअल कोर प्रोसेसर के साथ आता है। 6999 रु. की कीमत के साथ मोटो E में भी डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। एंड्रॉइड वन की ये खूबी इसे लोकप्रिय बना सकती है।