नई दिल्ली। मंडी हाउस के इतिहास की झलक से लोगों को अवगत कराने के बाद दिल्ली मेट्रो अब आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर आसपास के क्षेत्र के इतिहास की झलक पेश करने की तैयारी कर रही है।
मंडी हाउस क्षेत्र की एक औपनिवेशिक क्षेत्र से एक आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में बलदने की कहानी को प्रदर्शनी द्वारा बयां करते हुए नए मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन पिछले जून में किया गया था।
इस कार्य के लिए लोगों की तरफ से सराहना मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अब वायलेट लाइन पर नए मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन उस क्षेत्र के इतिहास की प्रदर्शनी के साथ करना चाहती है।
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर अपने सराहनीय योगदान के बाद अब वह नई दिल्ली स्थित भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) सुप्रीम कोर्ट और फिरोज शाह कोटला के बीच के क्षेत्र के इतिहास की झलकियां प्रदर्शनी द्वारा पेश करने की तैयारी में लगा है।
आईसीएचआर के सदस्य-सचिव गोपीनाथ रविंद्रन ने कहा, 'हम उस क्षेत्र की मेट्रो लाइन के दानों तरफ कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित भवनों संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की कहानी को बयां करने की कोशिश करेंगे।