(फोटो: टैगोर पब्लिक स्कूल में बच्चों से मिलतीं पेंग लियुआन)
नई दिल्ली। एक ओर जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मसलों पर द्विपक्षीय वार्ता कर रहे थे, हैं वहीं दूसरी तरफ शी की पत्नी पेंग लियुआन ने दिल्ली के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के बीच वक्त बिताया। वे यहां बच्चों से मिलीं और चीनी भाषा में बच्चों के लिए एक शुभकामना संदेश भी लिखा। यहां बच्चों ने भी लियुआन का चीनी भाषा में स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की। लियुआन यहां काफी खुश दिखीं।
दरअसल, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल शंघाई के एक स्कूल के साथ मिलकर बच्चों के लिए एक कार्यक्रम चला रहा है और यही वजह है कि चीनी राष्ट्रपति की पत्नी पेंग लियुआन के दौरे के लिए इस स्कूल को चुना गया।
तस्वीरों में आगे देखिए टैगोर स्कूल में चीन की प्रथम महिला।