पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: यह ड्रोन करेगा लीला स्थल की निगरानी)
नई दिल्ली। इंटरनेट युग में अब भक्‍तों को देव दर्शन भी हाईटेक तरीके से होंगे। इस बार अगर आप रामलीला देखने नहीं जा सकने वाले राम भक्त ई-रामलीला के दर्शन कर सकेंगे। वे घर बैठे ही कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट पर लाइव रामलीला को देख पाएंगे। यह सब होगा लाल किला मैदान पर आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी लवकुश रामलीला में।
10 ड्रोन कैमरे करेंगे लीला स्थल पर नजर
इस बार अातंकी हमले की आशंका के मद्देनजर रामलीला स्‍थल की सिक्‍योरिटी दिल्‍ली पुलिस के साथ-साथ दस ड्रोन भी संभालेंगे। लव-कुश रामलीला कमेटी के मंत्री अर्जुन कुमार ने बताया कि दरअसल, हमारा प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिला था, तो उनकी तरफ से इस बार रामलीला स्‍थल पर सुरक्षा और कड़ी रखने की हिदायत दी गई थी। लिहाजा, कमेटी ने ड्रोन के जरिए समारोह स्‍थल की सुरक्षा करने का निर्णय लिया। इसके लिए हम 10 ड्रोन कैमरे निगरानी के लिए तैनात करने जा रहे हैं। यह सभी ड्रोन रेंट पर लिए जा रहे हैं। जिनका 10 दिन का किराया दस लाख कमेटी देगी। यानि प्रतिदिन के हिसाब से कमेटी एक लाख रुपए का खर्चा इन ड्रोन पर वहन करेगी।
इंटरनेट पर लाइव रामलीला
लव-कुश रामलीला कमेटी की वेबसाइट www.lavkush.com और दिशा टीवी से रामलीला का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। टाटा कम्युनिकेशन की मदद से डिश और सर्वर के माध्यम से रामलीला दिखाई जाएगी। वाट्सअप और यू-ट्यूब के जरिए भी रामलीला देखी जा सकेगी। पहली बार 3जी तकनीक की मदद से मोबाइल और टेबलेट पर लोग रामलीला देख सकेंगे।
120 फिट लंबा और 60 फिट चौड़ा मंच
कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मुताबिक इस बार 120 फिट लंबे और 60 फिट चौड़े मंच की विशेष रूप से सज्जा की गई है और एलईडी लाईट का भी प्रयोग किया गया है। 25 सितंबर को गणेश पूजन से रामलीला की शुरूआत होगी और शनिवार 4 अक्टबूर को भरत मिलाप के साथ संपन्न होगी।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
रामलीला स्थल की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। मैदान के चारों तरफ निगरानी मंच बनाए गए हैं जिन सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। लीला स्थल पर वायरलेस सैट, मेटल-डिटेक्टर गेट का भी प्रबंध किया गया है।
आगे देखिए किस तरह चल रही हैं रामलीला की तैयारी।
सभी फोटो: भूपिंदर सिंह।