(फोटो: चीनी दूतावास के बाहर कर रहे तिब्बती शरणार्थी)
नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आज तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं लेकिन उनकी यात्रा का विरोध भी शुरू हो गया है। तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ और तिब्ब्त की आजादी की मांग को लेकर दिल्ली में रह रहे तिब्बती शरणार्थियों ने आज शी चिनफिंग के भारत दौरे का जमकर विरोध किया। तिब्बती शरणार्थियों ने चीनी दूतावास के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। तिब्बतियों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 30 मिनट पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा,'हम शी के भारत दौरे का विरोध कर रहे हैं। हम चीन से तिब्बत की आजादी चाहते हैं जहां मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं।‘ प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने चीनी दूतावास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। इसके साथ ही तिब्बतियों ने मजनूं के टीले पर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा हिंदू सेना ने भी जंतर-मंतर पर चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध किया। हिंदू सेना की मांग है कि जब तक चीन के साथ सीमा विवाद न सुलझा लिया जाए तब तक चीन से कोई राजनितिक संबंध न रखा जाए।
गौरतलब है कि शी चिनफिंग दिल्ली की बजाय गुजरात से अपनी भारत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं वह आज दोपहर अहमदाबाद पहुंचे हैं वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
आगे देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें।
मजन का टीला प्रदर्शन, हिंदू सेना प्रदर्शन और चीन दूतावास की सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें: भूपिंदर सिंह।