पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो:विजय चौक पर लहराते भारत और चीन के ध्वज)
नई दिल्ली। चीने के राष्ट्रपति शी चिनपिंग अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आज अहमदाबाद पहुंच गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के स्वागत के लिए अहमदाबाद में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। लेकिन दिल्ली भी चिनपिंग के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। विजय चौक और राजपथ पर चीन और भारत के लहराते झंडे चीन के राष्ट्रपति के आने की सूचना दे रहे हैं।
शी चिनपिंग शाम 7:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चीनी राष्ट्रपति रात 9 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। चीनी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान विवादास्पद सीमा मुद्दों को सुलझाने के अलावा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। भारत को उम्मीद है कि शी की यात्रा से दोनों देशों के 'हितों व चिंताओं' का समाधान किया जाएगा और सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों के रास्ते में बाधा बन रहे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को निपटाया जाएगा।
आगे देखिए राजपथ और विजय चौक पर की तस्वीरें
सभी फोटो: भूपिंदर सिंह।