फोटो: प्रतीकात्मक इस्तेमाल।
दिल्ली/रायपुर. दिल्ली में एक शख्स द्वारा
अपनी पत्नी पर जुल्म ढाने का
सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोप है कि उसे वक्त पर खाना नहीं मिला, तो पहले उसने पत्नी की खूब पिटाई की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में वाइपर डाल दिया। महिला पर
जुल्म से जुड़े एक और वाकये में तिहाड़ जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दहेज के लिए सुपरिटेंडेंट ने बेटे के साथ मिलकर बहू पर केरोसिन डालकर उसे
जला दिया।
उधर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सौतेली मां द्वारा दो बच्चियों पर जुल्म ढाने का वाकया सामने आया है। सौतेली मां दोनों बच्चियों के शरीर को चिमटे से दागती थी। उनका कसूर बस इतना था कि वे भूख लगने पर खाना मांगती थीं।
प्राइवेट पार्ट में डाला वाइपर
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में वक्त पर डिनर नहीं मिलने के बाद गुस्साए पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में वाइपर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की उम्र 48 साल बताई जा रही है और वह एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करता है।
घटना बुधवार रात की है, जब आरोपी ऑफिस से घर वापस आया तो उसने अपनी पत्नी (45) से खाना मांगा। पत्नी ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है, इसलिए खाना नहीं बना। यह सुनते ही पति को इतना गुस्सा आया की उसने छड़ी से पत्नी को मारा। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में वाइपर डाल दिया।
पुलिस के मुताबिक, इलेक्ट्रिशियन ने शराब पी रखी थी। पत्नी को काफी खून निकला है और वह दर्द से तड़प रही है। पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया। किसी तरह से महिला ने पीसीआर कॉल किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। महिला को बेहोशी की हालत में पुलिस हॉस्पिटल लेकर गई। अब वह खतरे से बाहर है, लेकिन अंदर जख्म बना हुआ है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति हमेशा शारीरिक और यौन उत्पीड़न करता है। इनके तीन बच्चे हैं। तीनों की उम्र 18 से 20 के बीच है। पुलिस के मुताबिक, जब यह वारदात हुई तब बच्चे घर पर नहीं थे। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर सड़क पर निकालकर मारता है। यहां तक कि वह इलेक्ट्रिक आयरन से स्किन को जलाता है। महिला ने पेट और पैर में जलने के दाग भी दिखाए।
आगे पढ़ें, बहू को जलाने के आरोप में तिहाड़ जेल का अधिकारी और उसका बेटा गिरफ्तार...