(फोटो: बिल गेट्स अपनी पत्नी मेलिंडा के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलते हुए)
नई दिल्ली। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनधन योजना के संबंध में हुई प्रगति की निगरानी में मदद की पेशकश की है।
माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कल वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बातचीत के दौरान कहा कि फाउंडेशन देशभर में विभिन्न जगहों का नक्शा तैयार करने में मदद कर सकता है और जहां भी खाते खोलने के संबंध में संख्या पूरी हो गई है या पूरी होने के करीब है, उसकी सूचना दे सकता है, ताकि अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
बिल गेट्स के साथ उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने भी जेटली से मुलाकात की। प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरूआत पिछले महीने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने की थी। वित्त मंत्री ने गेट्स की पेशकश का स्वागत किया और कहा कि प्रस्ताव पर उचित ढंग से विचार किया जाएगा।