पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: मीटिंग में उपस्थित एनएफआईआर के पदाधिकारी)
नई दि‍ल्ली। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) भारतीय रेलवे में एफडीआई/पीपीपी लाने के विरोध में हैं। संगठन की हालिया हुई मीटिंग में महामंत्री एम. रघुवईया ने ट्रेड यूनियनों से स्‍पष्‍ट कहा है कि रेलवे में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाना न केवल राष्‍ट्र बल्कि स्थापित भारतीय रेलवे और उसके लाखों कर्मचारियों को भी नुकसान पहुंचाएगा।
रघुवईया ने आगे कहा, इस कदम से रेलवे निजी हाथों में चली जाएगी। लिहाजा, उन्‍होंने सभी संबद्ध यूनियनों से सरकार के इस निर्णय के खिलाफ रेलवे कर्मियों को एकजुट कर जमीनी स्‍तर पर अभियान शुरू करने को कहा। रघुवईया ने यूनियनों से कहा है कि वे अभियान के तहत बड़े स्‍तर पर पर विरोध-प्रदर्शन, फील्‍ड स्‍तर पर रैली का आयोजन करें। साथ ही उन्‍होंने कहा कि वे अपने कार्यक्रमों में एक्‍शन और उसके क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी फेडरेशन को समय-समय पर भेजें।