पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। गैंगरेप की शिकार हुई एक महिला ने इंसाफ मिलने में देरी से लाचार होकर सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के कमरे के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला छत्तीसगढ़ की है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई करने का फैसला किया और 23 सितंबर की तारीख तय की।
पीडि़त महिला वकील है। उसने पिछले साल नवंबर में अपने पति के परिजनों द्वारा गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को जब चीफ जस्टिस आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली पीठ कामकाज निपटा कर जाने को तैयार थी, तभी महिला रोने लगी और इंसाफ नहीं मिलने की बात कहने लगी। जजों ने एक वकील की मदद से महिला की बात समझने की कोशिश की। तभी पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तब महिला को तत्‍काल राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल भिजवाया गया।