पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो - जंतर-मंतर पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प)
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं की आज उस समय पुलिस के साथ झड़प हुई जब नरेंद्र मोदी सरकार के ‘झूठे वायदो’ को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया तथा उन्हें रोक दिया गया।
पार्टी कार्यकर्ता 'जन आक्रोश रैली’ लिए एकत्र हुए थे और उन्होंने पुलिस बाधाओं बेरिकेड को तोड़ कर संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। विरोध प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई थी।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा, ' हमारी युवा जन आक्रोश रैली मोदी सरकार के खिलाफ है। भाजपा देश के लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई। हमने मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में कोई अच्छा काम नहीं देखा।’
कई राज्यों से आए प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
तस्वीरों में आगे देखिए पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तस्वीरें।