पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: संजीव चतुर्वेदी)
नई दिल्ली। एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद से हटाए गए भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय पर अपने ही रिकॉर्ड के विरोधाभासी तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रालय ने उन्हें कलंकित किया है।
फिलहाल एम्स के उप-निदेशक के तौर पर पदस्थ चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का और अपनी गरिमा तथा आत्म-सम्मान को बचाने का अवसर नहीं दिया गया।
मंत्री ने इस मुद्दे पर अपने सबसे ताजा बयान में 24 सितंबर को कहा था कि चतुर्वेदी की जिम्मेदारी बदलने के सरकार के फैसले में किसी तरह की दुर्भावना नहीं है।
मंत्रालय पर सच छिपाने का आरोप लगाते हुए चतुर्वेदी ने कहा, 'मैं अनुरोध करता हूं कि अगर मंत्रालय में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार से लड़ने की रत्ती भर भी प्रतिबद्धता बची है तो उसे तत्काल प्रार्थी को सच्चाई सार्वजनिक करने की अनुमति देनी चाहिए।