पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: डाकघर का निरीक्षण करते रविशंकर प्रसाद)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं लेकिन लगता है कि उनके मंत्रियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से कोशिशें शुरू कर दी है। आज दिल्ली के एक पोस्ट ऑफिस में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने डाकघर में गंदगी देख डाकघर के अधिकारियों को डांट भी लगाई।
तो वहीं मोदी सरकार के दो और मंत्री रामविलास पासवान और जितेंद्र सिंह भी आज हाथों में झाड़ू पकड़े हुए नजर आए। गौरतलब है कि इससे पहले भी रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और उमा भारती जैसे मंत्री भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कर चुके हैं।
आगे देखें स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीरें।