पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो - वाल्मिकी बस्ती स्थित मंदिर परिसर में सफाई करते कर्मचारी)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित वाल्मिकी कालोनी आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम इस कालोनी में स्थित वाल्मिकी मंदिर से अभियान की शुरूआत करेंगे यही कारण है कि वाल्मिकी मंदिर परिसर को चमकाया जा रहा है।
मंदिर परिसर में भीतर और बाहर सफाई की जा रही है तो कहीं दीवारों पर कलर किया जा रहा है, कहीं पानी का छिड़काव किया जा रहा है, तो कहीं पुरानी टाइलों को चमकाया जा रहा है। कुछ इस तरह के नजारे ही यहां देखे जा रहे हैं।
इस मंदिर परिसर पर सरकार मशीनरी अचानक मेहरबान हो गई है। इतना ही नहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंदिर परिसर की तैयारियों को जायजा लिया।
आगे देखिए वाल्मिकी मंदिर परिसर में सफाई अभियान की तस्वीरें।
सभी फोटो - भूपिंदर सिंह।