पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी शिव कुमार यादव)
नई दिल्ली। उबर कैब के आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव से रिमांड के पहले दिन पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों का पता हासिल कर लिया। आरोपी के उगलवाए गए ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने उस ड्रेस को बरामद किया है, जो आरोपी ने कैब में रेप को अंजाम देते वक्त पहनी थी। वहीं फोरेंसिक टीम ने कार से भी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर उन कपड़ों को बरामद कर लिया गया है, जो अपराध को अंजाम देते वक्त आरोपी ने पहने थे। इन कपड़ों को फोरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम के सूत्रों के मुताबिक कैब से भी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जो अभियोजन पक्ष के लिए अदालत में आरोपी के खिलाफ कारगर साबित होंगी। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर जिन साक्ष्यों को जुटाया गया है। वे सभी इस मामले को मजबूती प्रदान करेंगे। खासकर बलात्कार के वक्त आरोपी के पहने हुए कपड़ों की जांच के बाद यह पता लग जाएगा कि वह साक्ष्य के तौर पर अदालत में कितना काम आएंगे।
पुलिस के मुताबिक बलात्कार के मामले में आरोपी का बचाव मुश्किल है, क्योंकि पीड़िता को उसकी पहचान भी है। शिनाख्त परेड में शामिल होने से आरोपी पहले ही अदालत के समक्ष मना कर चुका है और यह रवैया उसके खिलाफ जाएगा। क्योंकि उसने अदालत में ही यह कह दिया था कि कंपनी में उसकी फोटो समेत पूरी जानकारी है। ऐसे में उसका इसमें शामिल होना जरूरी नहीं। पुलिस के मुताबिक अभी तक जो साक्ष्य जुटाए गए हैं, बलात्कार के अपराध की कड़ियों को जोड़ने के लिए वह काफी हैं। इसके अलावा स्थितिप्रज्ञ कई अन्य साक्ष्य अभी जुटाया जाना बाकी है। मोबाइल पहले ही बरामद किया जा चुका था।
कैब में साक्ष्य मिटाने के लिए डाला था आरोपी ने परफ्यूम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैब में आरोपी ड्राइवर में साक्ष्य को मिटाने के लिए साफ-सफाई की थी। इसके अलावा उसने परफ्यूम भी डाला था। इसके बावजूद फोरेंसिक टीम को कैब के भीतर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलें है, जो अदालत में कारगर होंगे। हालांकि इस मामले में फोरेंसिक टीम की अभी तक आधिकारिक रिपोर्ट पुलिस के पास नहीं आई है। लेकिन टीम के सूत्रों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की जानकारी मिली है।