पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : केब रेप केस का आरोपी शिवकुमार यादव, कोर्ट में पेशी के दौरान)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का दावा है कि कैब रेपकांड मामले में आरोपी ड्राइवर शिवकुमार यादव के खिलाफ बीस दिनों में चार्जशीट दायर की जाएगी। रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर कई साक्ष्य पुलिस बरामद कर चुकी है। हालांकि रिमांड की अवधि अभी शेष है और पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक बीस दिनों में चार्जशीट दाखिल करने के बाद उसकी ओर से अतिरिक्त चार्जशीट भी दाखिल की जा सकती है, यदि कोई और साक्ष्य उसे मिला, लेकिन मौजूदा समय में पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के हाथ लग चुके हैं, जो आरोपी को रिमांड में लिए जाने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जुटाए हैं।
याद रहे कि उबर कैब के आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव से रिमांड के पहले दिन पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए थे। आरोपी के उगलवाए गए ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने उस ड्रेस को बरामद किया है, जो आरोपी ने कैब में रेप को अंजाम देते वक्त पहने हुए थे। इसके अलावा पुलिस को फोरेंसिक टीम से भी कई साक्ष्य मिले, जो अभियोजन पक्ष के लिए अदालत में आरोपी के खिलाफ कारगर साबित होंगी।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मिले साक्ष्य इतने अहम हैं कि अदालत में उसके पास बचाव का रास्ता नहीं होगा। साक्ष्यों की कड़ियां इतनी स्पष्ट हैं कि यह साबित करने में अभियोजन पक्ष को कई खास मशक्कत नहीं करनी होगी। याद रहे कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। साथ ही आरोपी को कानूनी सहायता प्रदान करते हुए एक वकील को नियुक्त कर दिया था। अब पुलिस को इस मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करनी है, जो बीस दिन में दाखिल करने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कैब रेपकांड मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्तर पर अदालत में होगी।
गौरतलब है कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ड्राइवर ने साक्ष्य को मिटाने के लिए कैब में साफ-सफाई की थी। इसके अलावा उसने परफ्यूम भी डाला था। इस संबंध में फोरेंसिक टीम से उसे जानकारी मिली है।
आगे पढ़िए : एनआरआई निधि की शिकायत पर भी उबर कंपनी ने नहीं की कार्रवाई।