पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी शिव कुमार यादव)
नई दिल्ली। गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करने वाली 27 साल की एक युवती से बलात्कार के आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस दौरान अदालत ने रिमांड को और बढ़ाने की मांग पर जोर नहीं दिया।
पुलिस ने नहीं मांगी रिमांड
मजिस्ट्रेट रविंदर कुमार पांडेय के समक्ष पुलिस की ओर से आरोपी को पेश किया गया। आरोपी की ओर से अदालत में पेश हुए वकील विनीत मल्होत्रा ने मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने को कहा, अदालत ने पुलिस की ओर से रिमांड की अवधि को बढ़ाने पर जोर नहीं दिए जाने पर चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी को जेल भेज दिया। अब पुलिस आरोपी को चौदह दिन बाद फिर से अदालत के समक्ष पेश करेगी। याद रहे कि गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करने वाली लड़की से बलात्कार के आरोपी उबर कैब के ड्राइवर की रिमांड की अवधि आज खत्म हो गई थी।
पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्य
पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि आरोपी के खिलाफ जांच जारी है। उसकी निशानदेही पर कई अहम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। याद रहे कि पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और कपड़े समेत कई अहम सबूत जुटाए हैं। जबकि कार पहले ही बरामद कर ली गई थी।
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उबेर कैब के आरोपी ड्राइवर को तीन दिनों के लिए (11 दिसंबर तक)पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। उस दौरान आरोपी ड्राइवर ने शिनाख्त यानी पहचान परेड कराने से इनकार कर दिया था। उससे पहले रविवार को पुलिस ने आरोपी को मथुरा में गिरफ्तार किया था।