पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : मधु कोड़ा)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। आरोपपत्र विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर के समक्ष दायर किया गया, जिन्होंने जांच अधिकारी के यह कहे जाने के बाद इस पर विचार के लिए 22 दिसंबर की तारीख निर्धारित की कि वह कुछ दिन में मामले में आवश्यक दस्तावेज दाखिल कर देंगे।
कोड़ा और बसु के अतिरिक्त पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता तथा दो लोक सेवकों - बसंत कुमार भट्टाचार्य और बिपिन बिहारी सिंह के खिलाफ भी आरोपी के रूप में आरोपपत्र दायर किया गया है। आरोपी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड के निदेशक वैभव तुलसियान और एक निजी व्यक्ति विजय जोशी के नाम भी सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट में आरोपी के रूप में लिए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।