पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : आईजीआई एयरपोर्ट)
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर दुबई से आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पहचान श्रवण कुमार के रूप में की गई है। घटना के समय श्रवण शराब के नशे में धुत था।
पुलिस ने छेड़छाड के आरोपी श्रवण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने श्रवण को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे पीड़िता दुबई से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री पहुंची थी। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद वह थर्ड लेन पर अपने भाई का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पीड़िता ने महसूस किया कि एक शख्स उसको काफी देर से लगातार घूर रहा है। जब महिला ने आपत्ति जाहिर की तो आरोपी श्रवण ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साई पीड़िता ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरोपी की पिटाई करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के सामने भी आरोपी देता रहा गाली
मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी पीडि़ता के साथ गाली गलौज करता रहा। जिससे गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दोबारा पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल जांच कराया। जिसमें आरोपी के नशे में धुत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राउंड हैंडलर श्रवण के रूप में की गई। पुलिस ने श्रवण को जेल भेज दिया है।