पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: संसद भवन परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पीएम)
नई दि‍ल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद पर हुए हमले की 13वीं बरसी पर शहीदोंं को श्रद्धांजलि दी। पीएम के अलावा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन एवं कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्यों ने संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में भाग लिया।
लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबी दुरई, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और भाकपा के डी राजा सहित अन्य नेताओं ने शहीदों की याद में मौन रखा और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मारे गए कुछ शहीदों के परिवार सहित सांसदों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में संसद परिसर में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री ने आज अपने संदेश में कहा ‘हम वर्ष 2001 में लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करने में अपने प्राण को न्योछावर करने वाले शहीदोंं को सलाम करते हैं। उनकी कुर्बानी ने हमारे दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी है।
इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की सुरक्षा में शहीदों ने अपने जीवन की कुर्बानी दी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देता हूं और शहीदों के परिवार के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करता हूं।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर 2001 को आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे।
आगे तस्‍वीरों में देखिए, शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते नेता।