(फाइल फोटो)
नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ठंडे राजधानी के मौसम ने पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर तक करवट ली और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में एकाएक बारिश हुई। बरसात होने से न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई और ठंड में इजाफा हुआ। इससे पहले न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ हिस्से में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई थी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी कोहरे में लिपटी रही। वहीं, अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सर्द मौसम होने के बावजूद नमी का स्तर 88 और 32 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्से में हल्की बौछारों के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि शिमला में आज मौसम की पहली
बर्फबारी हई। हिमाचल प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे ठंड भी बढ़ गई है। शिमला में बर्फबारी का मौसमी असर दिल्ली पर भी पड़ता है। लिहाजा, ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।