(फाइल फोटो : प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल)
नई दिल्ली। दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। कालिंदी कुंज के पास हुई इस घटना में 2 पुलिसवालों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है।
इस घटना में मारे गए दोनों पुलिसकर्मी जैतपुर पुलिस स्टेशन पर तैनात थे। उनकी पहचान एएसआई नागेंदर और कॉन्स्टेबल प्रह्लाद के तौर पर हुई है। जख्मी पुलिसकर्मी हेड कॉन्स्टेबल कप्तान को हॉस्टिपल में दाखिल कराया गया है।
कैब ड्राइवर की पहचान हेमंत के रूप में हुई है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है पुलिस ने तेजी से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की जगह स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस के बैरिकेड पर टक्कर मार दी। 2 पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर उसने उन्हें भी टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिसवालों को कुचलने के बाद वह करीब 100 मीटर तक ड्राइवर को घसीटता रहा। कुछ दूरी पर खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने इस कैब का पीछा किया और ड्राइवर को धरदबोचा।