दोनों की सगाई
छतरपुर स्थित शकुंतला फार्म हाउस में संपन्न हुई। राजलक्ष्मी और तेजप्रताप ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तय हुआ कि 21 फरवरी को यूपी के सैफई में तिलक कार्यक्रम और 26 फरवरी को दिल्ली में दोनों की शादी होगी।
इस पारिवारिक कार्यक्रम में आए मेहमानों में जदयू अध्यक्ष शरद यादव, प्रवक्ता और सांसद के.सी. त्यागी, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल रहे। रिंग सेरेमनी में यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी शामिल हुए। इससे पहले लखनऊ में जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें दिल्ली में होने के चलते अखिलेश शामिल नहीं हो सके थे।
मोदी, सोनिया सहित कई नेताओं को भेजा जाएगा न्योता
रामगोपाल यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्रियों, सोनिया गांधी,
राहुल गांधी समेत सभी दलों के नेताओं को शादी का न्योता दिया जाएगा। हमारे सभी से अच्छे संबंध हैं। राजनीतिक विचारधारा में अलगाव होने का यह मतलब नहीं कि निजी संबंधों में भी दूरी आ जाए।"
चार एकड़ में फैले फार्म हाउस में हुई सगाई
जितेंद्र यादव ने बंधवाई दोनों परिवारों में रिश्ते की डोर
दोनों परिवारों को रिश्ते की डोर में बांधने में गाजियाबाद निवासी और सपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई है। जितेंद्र लालू के समधी हैं। लालू की बेटी रागिनी का विवाह जितेंद्र के बेटे राहुल यादव के साथ तीन साल पहले हुआ था।
सभी फोटो : भूपिंदर सिंह।