पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : स्मृति ईरानी, मानव संसाधन विकास मंत्री)
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज उन खबरों को ‘आधारहीन और त्रुटिपूर्ण’ बताया जिसमें कहा गया है कि 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ मनाने के लिए स्कूल खुले रहेंगे। स्मृति ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जानबूझकर गलत रिपोर्ट पेश की गई, सुर्खियां बटोरने के लिए विवाद खड़ा किया गया है।‘
उन्होंने कहा, ‘25 दिसंबर को क्रिसमस है और इसे इसके अनुरूप मनाया जायेगा और स्कूल बंद रहेंगे।‘ उन्होंने कहा कि मंत्रालय जल्द ही इस विषय पर बयान जारी करेगा क्योंकि यह रिपोर्ट आधारहीन है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय समेत स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने की जो बात कही गई है वह ‘ स्वैच्छिक’ है और आनलाइन है। मंत्री ने अलग से ट्वीट किया, ‘क्रिसमस पर सभी स्कूल बंद रहेंगे और निबंध प्रतियोगिता केवल आनलाइन माध्यम से होगी।‘
पिछले सप्ताह नवोदय विद्यालय समिति ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को ‘घ्सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही गई थी और सभी नवोदय विद्यालयों को इस दिन इसे मनाना सुनिश्चित करने को कहा गया था। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का जन्मदिवस क्रिसमस के ही दिन पड़ता है।
आगे पढ़ें : क्रिसमस पर स्कूल खोले रखने के लिए कहने पर राज्यसभा में हंगामा।