पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में इस बार उन उम्मीदवारों का भी कोई भला नहीं हुआ जिन्होंने चुनाव कुछ समय पहले ही अपना दल बदला था। आप से बीजेपी में गए विनोद कुमार बिन्नी, मनींदर सिंह धीर, कांग्रेस से बीजेपी में गई कृष्णा तीरथ चुनाव हार गए।
जंगपुरा से हारे धीर
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रहे मनींदर सिंह धीर ने पिछला चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़कर जीते थे। चुनाव से पहले वह बीजेपी में चले गए। पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से ही उतारा लेकिन वह चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने हराया।
विनोद कुमार बिन्नी को सिसौदिया ने दी मात
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता रहे विनोद कुमार बिन्नी ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली। उन्हें पार्टी ने पटपड़गंज से टिकट दिया जहां उनका मुकाबला आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया से था। माना जा रहा था कि वह सिसौदिया को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन जनता ने सिसौदिया को चुना और बिन्नी पटपड़गंज से चुनाव हार गए। सिसौदिया को 75477 वोट मिले जबकि बिन्नी को 46716 वोट मिले।
कृष्णा तीरथ पटेल नगर से हारीं
दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और यूपीए सरकार में मंत्री रह चुकीं कृष्णा तीरथ ने सबको चौंकाते हुए चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वाइन कर ली उन्हें पटेल नगर से टिकट दी गई। कृष्णा तीरथ बुरी तरह से चुनाव हारीं। पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हजारी लाल चौहान को जहां 68868 वोट मिले वहीं कृष्णा तीरथ को दूसरे नंबर पर रहीं और सिर्फ 34230 वोट हासिल कर पाईं।