नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में अभूतपूर्व जीत के बाद अरविंद
केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर हमेशा साथ देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया ।
आज दोपहर जब अरविंद केजरीवा पार्टी पहुंच तो कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी का परिचय कार्यकर्तां से कराया।
अरविंद केजरीवाल के साथ इस मौके पर उनकी पत्नी और उनकी पिता जी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा, ‘ये मेरी पत्नी हैं। ये कभी भी सामने नहीं आती। क्योंकि ये सरकार में काम करती हैं। एक डर लगा रहता है।कहीं सरकार इनके खिलाफ एक्शन न लेले. मैं इन्हें आज खींचकर ले आया। मैंने कहा, डरो मत, सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी। दोस्तों, जो भी मैं मेहनत करता हूं।वह इनके बिना मुमकिन नहीं हो पाती।’