पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। 14 फरवरी को दिल्ली सीएम पद की शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी थे। गौरतलब है कि केजरीवाल और मोदी की यह पहली मुलाकात थी।
यह मुलाकात करीब 17 मिनट तक चली। पीएम ने गुलदस्ता भेंट कर केजरीवाल का स्वागत किया और उन्हें दिल्ली की जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने गर्मजोशी से केजरीवाल और सिसोदिया से हाथ भी मिलाया।
मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि पीएम मोदी शनिवार को महाराष्ट्र जाएंगे इसलिए उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर असमर्थता जाहिर की है। सिसोदिया ने बताया कि बैठक के दौरान केजरीवाल की ओर से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही गई तो पीएम ने इस मसले पर विचार करने का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार को विकास में पूरा सहयोग देने की बात भी दोहराई।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व जीत के बाद भी पीएम ने केजरीवाल को फोन कर बधाई दी थी। वहीं दूसरी ओर चुनावी नतीजों के अगले दिन से ही केजरीवाल काम पर जुट गए थे। बुधवार को केजरीवाल ने वैंकेया नायडू और राजनथा सिंह से भी मिले थे। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ही राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी।