पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली सरकार, उत्तर दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान को तैयार करने में जुटा है।
रामलीला मैदान में फिलहाल साफ-सफाई, मरम्मत का काम किया जा रहै। मैदान में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि एक साल पहले 14 फरवरी को ही केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। अब ठीक एक साल बाद वह फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो इसी मैदान पर उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी।
आगे देेखिए रामलीला मैदान में जारी तैयारियों की तस्वीरें
सभी फोटो - भूपिंदर सिंह।