पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली में आप की सुनामी में जहां कांग्रेस पूरी तरह साफ हो गई हैं वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज चुनाव हार गए। बीजेपी सीएम कैंडिडेट किरण बेदी, कृष्णा नगर सीट से, जगदीश मुखी जनकपुरी से चुनाव हार गए। वहीं कांग्रेस के अजय माकन सदर बाजार से, किरण वालिया नई दिल्ली से, और डॉ.अशोक कुमार वालिया लक्ष्मी नगर से चुनाव हार गए।
इन नतीजों के बाद जहां आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जश्न का माहौल रहा वहीं कांग्रेस और बीजेपी के दफ्तरों पर सन्नाटा पसरा रहा। बीजेपी मुख्यालय और दिल्ली प्रदेश इकाई के कार्यालय में भी कोई खास हलचल नजर नहीं आई। कांग्रेस मुख्यालय की स्थिति कुछ ऐसी ही नजर आई। पेश हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरें जो अपने आज के दिन की सारी कहानी बयां करती हैं।
अगली स्लाइड्स में देखें बीजेपी और कांग्रेस दफ्तर की तस्वीरें।
सभी फोटो - भूपिंदर