नई दिल्ली। रामलीला मैदान में अरविंद
केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिलचस्प रंग देखने को मिले। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इनमें आम आदमी पार्टी के समर्थक भी जो देशभर से यहां आए थे।
सुबह से ही रामलीला मैदान में लोग एकत्रित होने लगे थे। मैदान के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कई समर्थक अपने बच्चों को भी इस कार्यक्रम में लेकर आए थे। किसी के हाथ में गिटार था तो किसी के हाथ में मटका। कुछ समर्थक अलग-अलग रंग की झाड़ू भी लेकर आए थे।
ऐतिहासिक रामलीला मैदान को शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। रामलीला मैदान में करीब तीन हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी के जवान शामिल थे।
तस्वीरों में आगे देखिए रामलीला मैदान की कुछ दिलचस्प रंग।
सभी फोटो - भूपिंदर सिंह ।