नई दिल्ली : नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक टल गई है। अरविंद
केजरीवाल की तबीयत खराबर होने के चलते यह बैठक टली है। यह बैठक आज शाम 4.30 बजे होनी थी। इससे पहले
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। रामलीला मैदान में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली मनीष सिसौदिया,सतेंद्र जैन,गोपाल राय,असीम अहमद,संदीप कुमार,जितेंद्र तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय भी गए।
इससे पहले अपने घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल और परिवार के अऩ्य सदस्य रामलीला मैदान जाने के लिए पहले ही निकल गए थे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आशीष खेतान पहुंच गए।
अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल 14 फरवरी के ही दिन दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया था हालांकि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के मद्देनज़र रामलीला मैदान और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और दिल्ली पुलिस के जवान यहां तैनात रहे। मैदान और उसके आसपास मेटल डिटेक्टर और 60 स्कैनर भी लगाए गए। लोगों के लिए मैदान के अंदर 12 बड़े एलईडी भी लगाए गए ।
आगे पढ़िए : शपथ ग्रहण, रामलीला मैदान, और अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीरें।