नई दिल्ली। वसंत बिहार स्थित ईसाई स्कूल में कल रात की गई चोरी की घटना के बाद प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस. बस्सी को तलब किया। प्रधानमंत्री ने बस्सी से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पीएम ने दिल्ली में हाल के दिनों में हुए चर्चों पर हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि स्कूल के प्रिंसिपल के ऑफिस से 8 हजार रुपए चोरी हुए हैं और स्कूल के डोनेशन बॉक्स से भी पैसे चोरी किए गए हैं।
पहले स्कूल में तोड़फोड़ की बात कही गई थी, लेकिन बाद में स्कूल प्रशासन और पुलिस ने बताया कि यह धार्मिक हमले का मामला नहीं है। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने इस मामले में कहा , 'यह माहौल खराब करने की कोशिश का मामला नहीं है, यह चोरी का केस है।' होली चाइल्ड ऑग्जिलम स्कूल की प्रिंसिपल लूसी का भी कहना है कि धार्मिक चीज़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, यह चोरी का मामला लग रहा है। लूसी ने बताया कि स्कूल के अंदर के कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, लेकिन बाहर के कैमरो में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। स्कूल को शुक्रवार को बंद कर दिया गया और बच्चों को वापस घर भेज दिया गया।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी स्कूल गई वह इस स्कूल की पूर्व छात्रा भी रही हैं। वहीं दूसरी ओर अरविंद
केजरीवाल ने इस स्कूल में हुई घटनी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस तरह की हरकतें सहन नहीं की जाएंगी।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली के कई चर्चों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इसी महीने के शुरुआत में ही वसंत कुंज स्थित सेंट अल्फांसो चर्च में तोड़फोड़ की गई थी।
हाल के कुछ और मामले
14 जनवरी 2015: विकासपुरी के एक चर्च में तोड़फो़ड
3 जनवरी 2015: रोहिणी के एक चर्च के बाहर वाले हिस्से में आग लगी।
7 दिसंबर 2014: जसोला में चर्च के पास पथराव।
1 दिसंबर 2014: दिलशाद गार्डन के सेबेस्टियन चर्च में आग लगी।
आगे देखिए : अरविंद केजरीवाल द्वारा इस घटना पर किया गया ट्वीट की तस्वरी।