चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी एसससी/एसटी/बीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर को मैमोरंडम देकर पीयू टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) और पीयू स्टूडेंट एसोसिएशन (पुसा) की तर्ज पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट को सीनेट में नॉमिनेशन देने की मांग उठाई है। ये प्रस्ताव पीयू की ओर से ही फॉरवर्ड किया जा सकता है। सीनेट के इलेक्शन में सरकार के नियम अनुसार शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब के लिए नॉमिनेशन उपलब्ध कराया जाए।
टीचिंग, नॉन टीचिंग और टेक्निकल पोस्ट पर एससी कैडर की सीटें भरी जाएं। नॉन टीचिंग के पद पर रोस्टर सिस्टम लागू किया जाए। एससी-एसटी सेल में सिर्फ एससी-एसटी इंप्लाइज को ही लगाया जाए ताकि उन्हें सरकार से मिलने वाले सभी लाभ को स्टूडेंट्स तक पहुंचाने में दिलचस्पी हो। फिलहाल ये सेल सही तरीके से काम नहीं कर रहा। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हुसन लाल ने अपने मैमोरंडम में लिखा है कि बीसी ही नहीं ओबीसी की रिजर्वेशन पॉलिसी भी पीयू में लागू की जानी चाहिए।