चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन पुसू ने शनिवार को कैंपस में नए हॉस्टल बनाने की मांग सिंडीकेट मेंबर्स के आगे रखी है। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन किया और मांग उठाई कि पीयू अथॉरिटी लड़के और लड़कियों के लिए नए हॉस्टल बनाए। लड़कियों की इस बार हॉस्टल के लिए वेटिंग 700 तक है।
ऐसे में बहुत से मेरिटोरियस स्टूडेंट्स पीयू किनारा कर लेेते हैं क्योंकि वह बाहर नहीं रहना चाहते या बाहर रहना अफोर्ड नहीं कर सकते। उन्होंने सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज की फीस को कम करने आम कोर्सेज के बराबर करने की मांग उठाई है। सतविंदर सिंह नवल की ओर से दिए गए मैमोरंडम में लिखा है कि जब फीस के अनुसार इनफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो पीयू फीस ज्यादा क्यों ले रही है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के सभी कोर्सेज सेल्फ फाइनेंस हैं।