चंडीगढ़। धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्टूडेंट्स शनिवार को सभी सिंडीकेट मेंबर्स से मिले और उन्होंने अपने कॉलेज पर डिसिजन इसी मीटिंग में लेने की मांग उठाई। धन्वंतरि कॉलेज का मामला सिंडीकेट के एडिशनल एजेंडा में शामिल किया है।
इस कॉलेज की एफिलिएशन को पीयू ने रद कर दिया है। 2012-13 बैच से पहले के स्टूडेंट्स ने पेपर पीयू ने ले लिए हैं लेकिन इन स्टूडेंट्स के एग्जाम नहीं लिए गए हैं। अब कॉलेज ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाते हुए पेपर लिए जाने की मांग रखी है। इस बैच के स्टूडेंट्स इसी मसले पर वीसी और अन्य अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं।