पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयूसीएससी प्रेसिडेंट ने एमबीए बीटेक के लिए मांगा एग्जिट का मौका

पीयूसीएससी प्रेसिडेंट ने एमबीए बीटेक के लिए मांगा एग्जिट का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के प्रेसिडेंट दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पीयू के सिंडीकेट मेंबर्स को मैमोरंडम देकर मांग उठाई है कि बीटेक एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स कर रहे जो स्टूडेंट्स 2014-15 सेशन में सिर्फ बीटेक की डिग्री लेकर कोर्स छोड़ना चाहते हैं, उन्हें ये इजाजत दी जाए। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) की तर्ज पर उन्हें एग्जिट ऑप्शन दी जाए।
ये कोर्स पीयू ने 2014-15 के सेशन से बंद कर दिया है। पहले से कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स अब सिर्फ बीटेक करके एग्जिट की इजाजत चाह रहे हैं। बीटेक एमबीए के बाद स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा मौके नहीं हैं। इसमें अच्छी फैकल्टी और सीटें खाली रहने के कारण ही यूआईईटी ने इसे बंद करने का डिसिजन लिया था।