(एमएचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी)
चंडीगढ़। स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) की पंजाब यूनिवर्सिटी इकाई ने शुक्रवार को एमएचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी से मिल कर पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग उठाई है। सोई से विकी विक्रमजीत सिंह उर्फ विकी मिड्डूखेड़ा ने पीयू के लंबे इतिहास और टाइम्स हायर एजुकेशन की एशियन रैकिंग में पीयू के 32 वें स्थान का हवाला देते हुए कहा है कि इस यूनिवर्सिटी के सेंट्रलाइजेशन से स्टूडेंट्स को ज्यादा एक्सपोजर मिल सकेगा। इसमें यूं भी किसी विशेष स्टेट के लिए सीटें रिजर्व नहीं हैं। ये यूनिवर्सिटी सेंट्रली फंडेड है इसलिए इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया जाए। विकी के अनुसार उन्हें आश्वासन मिला है कि इस बारे में वह संभावनाएं तलाशेंगी।