- Hindi News
- मर्सिडीज में लगेगा सीएच ०१एजेड ०००१ नबंर, ८.५० लाख रुपए लगाई बोली
मर्सिडीज में लगेगा सीएच-०१एजेड-०००१ नबंर, ८.५० लाख रुपए लगाई बोली
चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी(आरएलए) यूटी चंडीगढ़ में शनिवार को सीएच-०१-एजेड सिरीज के फेंसी नबंरों की ऑक्शन करवाई गई। श्राद्धों के बावजूद गाड़ियों के लिए फेंसी नबंर खरीदने वालों की संख्या में कोई फर्क नहीं पड़ा। ऑक्शन में इस सिरीज का पहला नबंर ०००१ के लिए इंटरनेशनल ट्रेकर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से राजेश ने लगाई। कंपनी ने ये नबंर ८.५० लाख रुपए में खरीदा। कंपनी की गाड़ी मर्सिडीज एस क्लास में ये नबंर लगाया जाएगा। इस सिरीज का ०००२ नबंर ३.१० लाख रुपए में बिका। सिरीज के पहले १० नबंरों की बोली लाखों रुपए लगी। ०००१ नबंर के बाद सबसे मंहगा नबंर ०००७ रहा जो कि ३.३५ लाख रुपए कुलवंत सिहं ने खरीदा। इसके अलावा ०००५ नबंर के लिए २.५५ लाख रुपए की बोली लगी। सिरीज का ०००८ नबंर १.५१ लाख रुपए , ०००९ नबंर ३.२० लाख रुपए और ००१० नबंर १.११ लाख रुपए संधू ने अपनी गाड़ी के लिए खरीदा। शनिवार को इस सिरीज के ०००१ से ०१०० तक के नबंरों की ऑक्शन करवाई गई है अब ०१०१ से आगे के नबंरों की ऑक्शन रविवार को आरएलए ऑफिस सेक्टर-१७ में करवाई जाएगी। इस सिरीज के करीब २६० फेंसी नबंर ऑक्शन के लिए रखे गए हैं।